क्राइम

वृद्ध किसान ने फांसी के फंदे पर झूल कर की खुदकशी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खबर बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत आने वाले गांव भैंसा से है जहां पर सोमवार की सुबह एक 65 वर्षीय किसान ने फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विवेचना अधिकारी एएसआई रामकुमार सिंह ठाकुर ने बताया ग्राम भैंसा निवासी काशीराम यादव उम्र 65 वर्ष खेत पर गया हुआ था जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशने के लिए खेत पर गए तो परिजनों ने उसे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देख तत्काल सूचना पुलिस को दी ।
पुलिस मौके पर पहुंची पेड़ से वृद्ध के शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Related Articles

Back to top button