क्राइममध्य प्रदेश

विधायक की गाड़ी को हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी में पत्नी के साथ सवार थे

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
मंदसौर विधायक का वाहन मंगलवार की दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। लेकिन बड़ा हादसा टल गया। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि आज दोपहर में वे पत्नी के साथ भोपाल के लिए निजी कार से रवाना हुए थे। भोपाल में सुबह उन्हें कार्यशाला में शामिल होना था। दोपहर में वे यशनगर स्थित अपने निवास से निकले थे। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर महू नीमच फोरलेन हाईवे नयाखेड़ा के निकट उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक का वाहन डैमेज हो गया।
कार में सवार विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया उनकी पत्नी और वाहन चालक में से कोई चोटिल नहीं हुआ हादसे की सूचना पर शहर कोतवाली टीआई और नई आबादी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विधायक सिसौदिया ने बताया की कल भोपाल में होने वाली कार्यशाला में उन्हें शामिल होना था। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लिहाजा अर्जेंट भोपाल पहुंचना था इसलिए वे दूसरा वाहन लेकर भोपाल रवाना हो गए। हादसे में खरोच तक नहीं आई इसके लिए उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button