क्राइम
रोजगार सहायक के साथ मारपीट : 2 युवकों ने पंचायत भवन में घुसकर की पिटाई, प्रकरण दर्ज
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर जिले के एक रोजगार सहायक से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने पंचायत भवन में घुसकर रोजगार सहायक के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत बसनिहा में पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्राम सभा के बाद रोजगार सहायक धीरेंद्र जायसवाल पंचायत के अंदर बैठकर शासकीय कार्य कर रहा था। तभी कुलदीप श्याम उर्फ बल्ला और गणेश सोनवानी आकर बोले कि नल जल वाला रजिस्टर दिखाओ। लेकिन जब रोजगार सहायक द्वारा मना करने पर दोनों आग बबूला हो गए. और रोजगार सहायक वीरेंद्र जयसवाल से मारपीट करना चालू कर दिए। जिससे रोजगार सहायक के नाक से खून निकलने लगा।



