मध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल युवको की मदद करने वाले युवकों को पुलिस द्वारा 5 हजार की राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा

रायसेन । सोमवार की रात्रि में जिले के सलामतपुर चौराहे के पास जागीरदार ढाबा के सामने अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाईक पर सवार चार युवक घायल हो गये जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल था जिसके सिर एवं मुंह से खून बह रहा था और और तेज तेज सांसे ले रहा था। मदद के लिए कोई आगे नही आ रहा था ऐसे में सॉची निवासी छोटू राजपूत ने हिम्मत जुटाकर राहगीर रामेन्द्र लाला को साथ में लेकर गम्भीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साँची पहुंचाकर उपचार कराया ओर रिफर कराया। समय पर ईलाज मिल गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि इन दोनों युवकों छोटू राजपूत और रामेंद्र लाला को पुलिस प्रशासन द्वारा 5 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
प्रशासन की इस पहल से लोग अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगो को तुरंत मदद एवं इलाज हेतु अपना हाथ बढ़ाने में संकोच नहीं करेगे। पूर्व में घायल व्यकितयो को हॉस्पिटल पहुंचाने पर पुलिस द्वारा मदद करने वाले से ही पुछताछ और घंटो परेशान किया जाता था। जिससे लोग सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की मदद करने से बचते थे। जिला पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियो की मदद करने वालो को पुरुष्कृत करने से लोग उत्साहित होगे। पुलिस की पहल साराहनीय है।

Related Articles

Back to top button