मध्य प्रदेशराजनीति

रोहित चौधरी बने भाजपा के जिला सह-मीडिया प्रभारी, चुनावी वर्ष संगठन में मिला बड़ा दायित्व

चुनावी वर्ष को देखकर संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली | मध्यप्रदेश में 2023 चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन में फेरबदल के साथ नियुक्तियां भी की जा रही हैं इस बीच प्रदेश संगठन महामंत्री हिंतानद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री विधायक सुरेंद्र पटवा, उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के रायसेन जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार ने रोहित चौधरी निवासी भौडिया को भारतीय जनता पार्टी का रायसेन जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है रोहित चौधरी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। युवा मोर्चा में जिला सह मीडिया प्रभारी आईटी सेल प्रभारी उदयपुरा विधानसभा प्रभारी सहित अनेकों दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है जिस कारण से ही चुनावी वर्ष में पार्टी ने संगठन में रोहित चौधरी को रायसेन जिले में मीडिया के साथ समन्वय कर सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है चौधरी की नियुक्ति पर जिले में युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही नर्मदापरम संसदीय क्षेत्र के सांसद रावउदय प्रताप सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवाजी पटेल, वरिष्ठ नेता ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, पवन रघुवंशी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, रेवा सिंह गोदर, जनभागीदारी अध्यक्ष सदीप चौहान, महेश पटेल, अनिल वर्मा, हरेन्द्र मालवीय, पवन दुबे, राहुल पटेल, मनोज चौधरी, सांरग पटवा सहित भाजपा वरिष्ठ नेताओ समाजसवीओ युवा मित्र मंडली ग्राम वासियों ने बधाई शुभकामनाएं दीं। वही चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व जिला संगठन सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि समय-समय पर संगठन ने जो जिम्मेदारी दी हैं उन पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का हमेशा प्रयास किया है जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व संगठन ने दिया है जिस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा हमेशा संगठन में कार्यकर्ता की भांति काम किया है रायसेन जिले की समस्त प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम को भी बधाई जिन्होंने मुझे हमेशा सहयोग दिया | और प्रदेश शीर्ष नेतृत्व सहित संगठन और जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया |

Related Articles

Back to top button