मध्य प्रदेश

प्रतिभा को आंगे लाना होगा, जब ही समाज एव देश का भविष्य तय होगा : उमाशंकर सिंह

उदयपुरा नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ संपन्न
प्रदेश एव जिला पदाधिकारी ने किया छात्र छात्रोंओ का सम्मान

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

सिलवानी। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी महा सभा का प्रतिभा सम्मान समारोह उदयपुरा नगर के रघुवंशी भवन में संपन्न हुआ।
रघुवंशी महासभा के प्रदेश, जिला ब्लॉक के पदाधिकारीयो ने कहा की रघुवंशी समाज के युवा एक अच्छी दिशा में जा रहे है। युवा संस्कारित होंगे तो समाज संस्कृति होगा आगे बढ़ेगा। युवाओं ने शिक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। समाज का भविष्य समाज के युवाओं के हाथ में है। उमाशंकर सिंह ने कहा की बेटियां भी किसी से कम नहीं बेटियो ने रायसेन जिले सहित प्रदेश में रघुवंशी समाज का नाम रोशन किया है।खेल, चिक्तित्सा, उद्योग आदि में समाज के व्यक्ति भी समाज का गौरव बढ़ा रहे है।
उमाशंकर सिंह राष्ट्रीय महासचिव रघुवंशी महा सभा, शिवरण सिंह रघुवंशी, अर्जुन सिंह, गोविंद नारायन सिंह, अर्जुन सिंह रघुवंशी, अनुसुइया रघुवंशी, हेमलता रघुवंशी, घनश्याम पटेल, बालवीर सिंह, प्रदेश पदाधिकारी एव जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह रघुवंशी, युवा जिला अध्यक्ष अजय पटेल, योगेंद्र सिंह रघुवंशी, सहित जिला प्रदेश ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रघुवंशी समाज के जन प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। मंच संचालन रामकुमार रघुवंशी, योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया।

Related Articles

Back to top button