मध्य प्रदेश

प्राथमिक शाला गैरतपुर का अनुविभागीय अधिकारी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गैरतपुर प्राथमिक शाला का बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्रीमति संघमित्रा बौद्ध ने औचिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के द्वारा शाला में एक शिक्षक अनुपस्थित थे साथ ही प्राथमिक शाला में मीनू अनुसार छात्रों को भोजन भी नही मिल रहा है जिसकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी जिस पर अनुविभागीय द्वारा औचिक निरीक्षण में सही पाया गया। एसडीएम ने छात्रों से बात की बात करने पर छात्रों ने ख़ुशी जताई।
इस संबंध में श्रीमति संघमित्रा बौद्ध अनुविभागीय अधिकारी ग़ैरतगंज का कहना है कि गैरतपुर शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार बच्चों को नही दिया जा रहा है जिसकी शिकायत थी आज औचिक निरीक्षण किया जिस में शिकायत सही पाई गई और शाला में एक शिक्षक भी अनुपस्थि थे।

Related Articles

Back to top button