सियार बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा, रतनपुरी गिरधारी का मामला, सुरक्षित निकाला
शिकारी कुत्ता पीछा करते हुए दौड़े, डर के कारण लड़ईया सियार कुएं में गिर गया
डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह चंदेल, फॉरेस्ट गार्ड मनीष छारी ने ग्रामीणजनों चारपाई की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाल बचाई जान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । पश्चिमी वन रेंज के अंतर्गत रतनपुर गिरधारी में जंगल क्षेत्र से भटका एक सियार लड़ईया के पीछे गांव के कई कुत्ते शिकार के उद्देश्य करने लगे । वह लड़ईया डर के कारण तेज गति से भागते हुए किसान बबलू मीणा के खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा । कुत्ते कुएं के घाट पर भौंकते और घूमते रहे । बाद में वह चले गए । ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह चंदेल और फॉरेस्ट गार्ड मनीष छारी को दी। अगले दिन सुबह रतनपुर गिरधारी पहुंचे।उ न्होंने किसान बबलू मीणा सहित ग्रामीणों की मदद से रस्सी और चारपाई के सहारे से कुए के अंदर गिरे उस लड़ईये को बाहर निकालने की मेहनत मशक्कत की । करीब आधे घंटे की मेहनत मशक्कत के बाद वह सुरक्षित जंगल की तरफ भाग गया बताया जाता है कि वह लड़ईया जब गिरा कुएं में तो वहां सीढ़ी पर जाकर बैठ गया । कुएं के ठंडे पानी में डर के कारण बुरी तरह से कांप रहा था। ग्रामीणों की मदद से उसकी जान सुरक्षित बच सकी।
डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह चंदेल और फॉरेस्ट गार्ड मनीष छारी ने बताया कि जंगली जानवर सियार को बिना मुंडेर के कुएं से बाहर निकाल लिया गया है । यह लड़ईया जंगल क्षेत्र से भटक गया था। रतनपुर गिरधारी गांव के कुत्तों के पीछे पड़ने की वजह से अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग रहा था। तभी वह कुएं में गिर गया । लड़ईये को किसान बब्लू मीणा के खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं से बाहर निकाल कर फिलहाल उसकी जान बचा ली है।



