मध्य प्रदेश

नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

सिलवानी। रविवार को मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद्र साहू सहित रायसेन जिले के पदाधिकारियों का नगर में आगमन पर बेगवा में जगदीश साहू जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान ताराचंद्र साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं और मेरा प्रयास रहेगा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं जिससे समाज का राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढे़ जो कि समाज में मील का प्रत्थर साबित होगा। इस दौरान हरि सेवक साहू, राधे साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, शुभम साहू, हेमंत साहू, प्रदीप साहू, राजेन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button