सुरखी में भाजपा में दिखी गुटबाजी मंच पर मंडल अध्यक्ष को नहीं मिली जगह
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीननगर । इन दिनों सुरखी विधानसभा की राजनीति गरमाई हुई है और विधानसभा चुनाव को कम ही वक्त बचा है और भाजपा में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है।
सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी किसानों का सम्मान करने जा रही है जिसकी तैयारियो लेकर जैसीनगर के मंगल भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सरपंच सचिव शामिल हुए,
बैठक में मंच पर सभी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी बैठे थे लेकिन भाजपा जैसीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को मंच पर जगह नहीं मिली वह मंच के नीचे सरपंच सचिवों के बीच बैठे नजर आए । इसके साथ ही जैसीनगर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सचिन सिंह से को भी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई जिससे वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
वहीं भाजपा पार्टी काफी अनुशासित पार्टी मानी जाती है लेकिन सुरखी में यह अनुशासन नहीं दिख रहा और इसके पहले भी राजस्व मंत्री की विधानसभा क्षेत्र सुरखी मे पुराने भाजपाई कार्यकर्ताओं को तवज्जो ना देने के आरोप भी लगे थे वही अब पुराने भाजपाई व मण्डल अध्यक्ष को मंच पर जगह ना मिलना कहीं ना कहीं इन आरोपों को बल देते हैं…. अब देखना होगा कि चुनाव के पहले भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में समन्वय बना पाती है कि नहीं।



