मध्य प्रदेश

“सभी के लिए शिक्षा” अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । शुक्रवार को जनपद शिक्षा केन्द्र जैसीनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को पूर्ण साक्षर करने लक्ष्य हेतु नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रौढ शिक्षा कार्यक्रम जो अब “सभी के लिए शिक्षा” है के अंतर्गत प्रदेश के 15 वर्ष की उम्र से अधिक सभी गैर साक्षर व्यस्कों को पूर्ण साक्षर करना है के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में जनपद शिक्षा केन्द्र के स्त्रोत समन्वयक डा. जेएस अहिखार, जेएस सिलावट प्राचार्य संकुल केन्द्र जैसीनगर, अनिल मिश्रा प्राचार्य बिलहरा, कल्पना शर्मा बरौदा प्राचार्य, समस्त बीएसी, विकासखण्ड सह समन्वयक ( साक्षरता ) एव समस्त जनशिक्षक शामिल हुये ।

Related Articles

Back to top button