धार्मिकमध्य प्रदेश
बागेश्वर धाम की असीम कृपा से बिना कोई घटना, बाधा हुए नौ दिवसीय श्रीराम कथा हुई संपन्न, विधायक अजय टंडन ने माना आभार
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । लाखों की भीड़ होने के उपरांत शांतिपूर्ण तरीकें से श्री बागेश्वर धाम की असीम कृपा से श्रीराम कथा संपन्न हुई। श्री बागेश्वर धाम के महाराज जी ने सर्वप्रथम पुलिस साधुवाद दिया क्योंकि विशेष भूमिका पुलिस नहीं निभाई है, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। इसके अलावा इतनी लाखों की भीड़ में श्री राम कथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। बिना कोई बाधा, घटना हुए संयोजक अजय टंडन की सहभागिता से यह कथा संपन्न हुई है। समस्त पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया कर्मी, विद्युत व्यवस्था, होमगार्ड, एसडीआरएफ यातायात, दमोह के जनप्रतिनिधि, बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, सेवक गण और भी दमोह जिले की समस्त जनता को साधुवाद।



