मध्य प्रदेश
प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला आयोजित
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार प्राशनिक अनुसीमन, प्रश्न पत्र निर्माण की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ विकास खंड शिक्षा अधिकारी नारायण दास साहू ने सरस्वती पूजन अर्चन कर किया।
कार्यशाला में प्रश्न पत्र निर्माण का प्रशिक्षण संस्था की प्रभारी प्राचार्य अनीसा खान के मार्गदर्शन में दिया गया जिसमें ब्लूप्रिंट के अनुसार बेगमगज विकासखंड के 23 हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल में अध्यापन करने वाले समस्त विषयों के 65 शिक्षकों ने प्रश्न पत्र तैयार किए एवं आदर्श उत्तर भी तैयार किए।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षक अरविंद सोनी, प्रीति वाला जैन और विजय कौशिक ने प्रश्न पत्र निर्माण के बारे में उपस्थित शिक्षकों को मार्गदर्शित किया।



