क्राइममध्य प्रदेश

भोपाल से सागर जा रही बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर नाले में गिरी, 30 घायल, 7 रायसेन रिफर

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। राष्ट्रीय राजमार्ग 146 ग़ैरतगंज और गढ़ी के बीच पटी मोड़ पर भोपाल से सागर की ओर जा रही एसटीडी कम्पनी की बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0369 बस ग्राम पटी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर नाले में गिर गई। बस में लगभग 50 यात्री बैठे हुए थे। जिनमे से 30 यात्रियों को चोटे लगने से घायल हुए। घटना शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर और क्लिनजर मौके से भाग गए। यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। बस में ही सबार एक अन्य यात्री के अनुसार एक पुलिया पर दो ट्रकों ने क्रॉस किया इसी दौरान बस भी पुलिया के पहुँच गई। बचने के चक्कर मे बस पुलिया से टकराई और नाले में गिर गई।
जानकारी लगते ही ग़ैरतगंज पुलिस और चार 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को सिविल हॉस्पिटल ग़ैरतगंज लाया गया, और उपचार किया गया। वही गैरतगंज से 7 गंभीर घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जाता है कि उक्त बस इंदौर से भोपाल, सागर होकर छतरपुर चलती है। ग़ैरतगंज पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को ग़ैरतगंज सामुदायिक लाया गया और उपचार किया गया। जानकारी लगने पर ग़ैरतगंज तहसीलदार राकेश शुक्ला भी पहुंचे और घायलों को इलाज कराने में मदद की
सात यात्री हुए जिला चिकित्सालय रिफर
1- फ़िजा पिता साकिर खान आयु 20 वर्ष निवासी ग़ैरतगंज। 2- सुम्मीलाल पिता टंटू लाल आयु 45 वर्ष निवासी ग़ैरतगंज। 3- शशि श्रीवास्तव पिता राजू श्रीवास्तव आयु 45 वर्ष निवासी ग़ैरतगंज। 4- रामस्वरूप पिता मुन्नलाल आयु 50 वर्ष निवासी पाटन ग़ैरतगंज। 5- नीरज गौर पिता ओमप्रकाश गौर आयु 27 वर्ष निवासी सागर। 6- रामवती पति रामदयाल आयु 28 वर्ष निवासी राहतगढ़ जिला सागर। 7- अखलेश पिता नारायण आयु 25 वर्ष निवासी तुलसीपार तहसील बेगमगंज।

एसडीओपी ने संभाला मोर्चा…..
रात्रि में सूचना मिलते ही रायसेन पुलिस एसडीओपी अनिता प्रभा शर्मा पुलिस टीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। घायल यात्रियों का बारी बारी से उपचार कराया।वहीं सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ एमएल अहिरवार, डॉ सौरभ जैन, डॉ विनोद परमार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायल यात्रियों का इलाज किया

Related Articles

Back to top button