मध्य प्रदेश

नगर के वार्ड 13, 14, 15 चोराई एवम संग़ठन के लोगो ने गलत खबर के प्रकाशन से नाराज होकर जन सुनवाई में SDM को दिया शिकायती आवेदन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 9 फरवरी को मद्य्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा ग्राम बांदीपुरा के लिये सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेन्दूखेड़ा से निकली रास्ते मे पड़ने वाले ग्राम चोरई के लोगो ने विकास यात्रा को काले झंडे दिखाए जिसे देख कर जवेरा 56 विधायक धर्मेंद्र लोधी अपनी कार से उतरे और ग्रामीणों के सवालों का सामना भी किया जहा वे सवालों से कतराते हुए नजर आए वही विधायक द्वारा संग़ठन सदस्य एवम पत्रकार लक्ष्मण रैकवार का मोबाइल छीना था जिसके विरोध में संग़ठन के लोगो ने विधायक के खिलाफ तेन्दूखेड़ा थाने में जाकर आवेदन दिया था।ऐसी खबरे अधिकतर अखबारों में प्रमुखता से छापी गयी थी।आज जनसुनवाई तेन्दूखेड़ा में नगर के ग्राम चोरई ग्राम के वासीई तथा भगवती मानव कल्याण संग़ठन के सदस्यों ने SDM को एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि सोनू यादव जो एक प्रतिषिठत अखबार के तेन्दूखेड़ा के प्रतिनिधि है जहाँ सरल ओर इस्थानिय भाषा मे पत्रकार कहते हैं। सोनू यादव ने अपनी खबर में हमारे विरोध प्रदर्शन को नही उजागर किया और हमारे द्वारा काले झंडे दिखाए जाने से लेकर विधायक की बौखलाहट को नही लिखा तथा संग़ठन के सदस्य एवम लक्ष्मण रैकवार के साथ हुई अभद्रता नही लिखा और संग़ठन ने आरोप लगाया है कि सोनू यादव द्वारा थाने में दिए आवेदन की विषय बस्तु को तोड़ मरोड़कर पेश किया। चोरई एवम संग़ठन के लोगो ने आरोप लगाया कि सोनू यादव द्वारा अपनी पत्रकारिता का दुरुपयोग किया है ब्यक्ति विशेष का गुणगान करके हमारी भावनाए आहत हुई है।अतः जन सम्पर्क विभागे एवम प्रशासन से गुहार लगाई और इनको इस लाइन का दुरुपयोग करने के एवज में इस लाइन से अलग किया जाए।
SDM तेन्दूखेड़ा ने बताया कि आवेदन को सम्बन्धित शाखा को भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button