क्राइम

चाय की दुकान के पास खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस ने किया मर्ग कायम

एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । शुक्रवार की सुबह शहर के बीचों बीच चाय की दुकान में युवक का खून से लथपथ पड़ा हुआ शव मिला जिसे सुबह टहलने वाले लोगों ने देखा और सिहोरा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
घटनास्थल पर एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का सूक्ष्मता से परीक्षण किया, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के इंतजार में है जिसके बाद कायमी कर आगे जांच शुरू करेगी।
सिहोरा थाना क्षेत्र के बाबाताल में एवन फर्नीचर के सामने चाय की दुकान में आकाश पिता रब्बी कोल उम्र 28 वर्ष निवासी इमलहापुरा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला जिसे सुबह टहलने वाले मोहल्ले के लोगों ने देखा और सिहोरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा भेजा, प्रथम दृष्टया मृतक के सिर से अधिक खून बह जाने की वजह मौत होना पुलिस बता रही है, जबकि मृतक आकाश के सिर में एवं बाएं आंख के ऊपर चोट के निशान हैं , फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के शार्ट रिपोर्ट के इंतजार में है जिसके बाद ही पुलिस आगे की जांच में जुटेगी। घटना स्थल पर अत्यधिक खून पड़ा है वही एसएफएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया गया है ।

Related Articles

Back to top button