कनौजा में विकास यात्रा में निर्माण कार्य का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों ने किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनौजा में विकास यात्रा निकाली गई l जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राथमिक शाला टिकरिया में बाउंड्रीवॉल एवं प्राथमिक शाला कनौजा में बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया गया । ग्राम पंचायत कनौजा की जनता प्राथमिक शाला कनौजा में बाउंड्री वाल का लोकार्पण करने से बेहद खुश हुए एवं सरपंच विजय सिंह, सचिव आदित्य भूषण दुबे की प्रशंसा ग्रामीणों के द्वारा की गई। विकास यात्रा में पूर्व विधायक मोती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सिह, जनपद सदस्य जहानी लाल, उदय राज सिंह , जयपाल सिंह, एवं ग्राम कनौजिया के श्याम सिंह, फतेह सिंह, सचिव आदित्य भूषण दुबे, रोजगार सहायक रवि मिश्रा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



