मध्य प्रदेश

साहू समाज महिला संगठन की वर्षा साहू अध्यक्ष, सुशीला साहू को सचिव बनाया

सिलवानी । साहू समाज महिला संगठन की बैठक का आयोजन बरेली रोड स्थित साहू समाज धर्मशाला में किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।
बैठक में उपस्थित महिलाओं के द्वारा संगठन में पदाधिकारियो का निर्वाचन किए जाने को लेकर मंत्रणा की गई। चर्चा के बाद सर्व सहमति से वर्षा साहू को महिला संगठन का अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक लीला साहू को बनाया गया । इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियो का निर्वाचन भी सभी की सहमति से किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष रजनी साहू, सचिव सुशीला साहू, कोषाध्यक्ष गीता साहू को चुना गया। इसके अतिरिक्त संगठन मंत्री के पद पर लीला साहू को नियुक्त किया गया । जबकि कार्यवाह अध्यक्ष पद पर रेखा साहू का मनोनयन किया गया । समिति में सदस्य के रुप में द्रोपती साहू, लक्ष्मी साहू, सुशीला साहू को शामिल किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनो ने शुभकामना दी। इस मौके पर हेमलता साहू, वर्षा साहू, रेखा साहू, सुषमा साहू, रजनी साहू, लक्ष्मी साहू, गीता साहू, सुषमा साहू, कृष्णा बाई साहू, सुशीला साहू, सरोज साहू, सरिता साहू, जमना साहू आदि विशेष रुप में मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button