पीएचई विभाग ने उमरियापान में दो नलकूप का खनन कराया सरपंच ने लिखा था पीएचई विभाग को पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरियापान में गर्मी की व्यवस्थाओं को देखते हुए जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक एवं सरपंच अटल ब्यौहार के द्वारा पीएचई विभाग को पत्र लिखकर बताया गया कि गर्मी के मौसम में उमरियापान में पानी की भारी किल्लत होती है जिससे नगरवासियों को एक- एक बूंद पानी को तरसते हैं आनन-फानन में पीएचई विभाग के अधिकारी उमरियापान में दो नलकूप की व्यवस्थाएं की l तापमान के बढ़ते आंकड़े गर्मी के दिनों में रोज नया कीर्तिमान रचते हैं। आसमान से बरसता सूरज का प्रकोप धरती के आंचल को भी खाली कर देता है। गर्मी के दिनों में देश की आधी से ज्यादा आबादी भयंकर जल-संकट से गुजरती है। पानी की समस्या बीते वर्षों में विकराल हो चली है। बहुत कम संख्या में बची झीलें, तालाब और नदियां अपने अस्तित्व को जूझ रही हैं।2020 में जारी इकोलॉजिकल थ्रेट रजिस्टर की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत की लगभग साठ करोड़ जनता पानी की जबर्दस्त किल्लत से जूझ रही है। पर नागरिक समाज की इस दिशा में उदासीनता और नीतिगत सुधारों का अभाव जैसे धरती की कोख को पानी से भरने नहीं दे रहे हैं। विडंबना यह है कि देश और दुनिया गंभीर जल संकट की ओर तेजी से बढ़ रही है, फिर भी शहर जंगल, तालाब और पानी के परंपरागत स्रोतों को मार कर अपना विस्तार करते जा रहे हैं। हमें अब यह सोचने-समझने की जरूरत है कि प्यासी धरती में कभी खुशहाली के अंकुर नहीं फूटते। उमरियापान की जनता ने दो नलकूप होने से जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, सहायक सचिव अतुल चौरसिया, पंच गोरेलाल चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, संजीव चौरसिया, संतोष पौराणिक, ओंकार चौधरी आदि के प्रयासों की ग्रामवासी प्रशंसा कर रहे है। इसी बीच जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार सचिव सतीश गौतम ग्राम पंचायत के कर्मचारी एवं ग्रामीणों की रही उपस्थिति।



