मध्य प्रदेश

बच्चों की नादानी पर स्कूली बच्चों के साथ महिला ने की मारपीट, पीड़ित परिवार पहुंचा खितौला थाने

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण अंचल खितौला थाना क्षेत्र में घटित हुई घटना का मामला चर्चाओं में देर रात तक बना रहा पुलिस की कार्यवाही से असन्तुस्ट शिक्षकों ने मीडिया का लिया सहारा ।
घटित हुई घटना का मामला- पीड़ित परिवार के सदस्य का कहना है कि स्कूल में पढ़ने गई बच्चियों के साथ इस प्रकार से मारपीट करना और  नाखूनों से खरोंच देना सही नहीं है ।आज इन महिला ने मेरी बच्चियों के साथ किया है । न जाने कल  किसी और बच्चों के साथ कर सकतीं हैं ।
दोपहर में हुई घटना का मामला देर रात तक चर्चाओ में रहा – पीड़ित परिवार के सदस्य अनिता दाहिया पति आशोक दाहिया उम्र 40 वर्षीय वार्ड क्रमांक 17 सकरी मोहल्ला खितौला निवासी ने पीड़ित बच्चियों के साथ दोपहर 2 बजे हुई घटना को लेकर शाम 3 बजे खितौला थाना में रिपोर्ट तो दर्ज कराई लेकिन उचित कार्यवाही और अपराधिक धारा न लगने से वार्ड में तरह तरह की चर्चा का दौर देर रात तक बना रहा ।
घायल स्कूली बच्चियाँ व मामला- खितौला स्थित प्राथमिक कन्या शाला स्कूल में पढ़ने वाली छात्रों के साथ मारपीट प्रार्थना कोरी की मां नीतू कोरी पति कमल कोरी ने अपनी बच्ची के कहने पर उनके साथ स्कूल के बाहर मारपीट की गई । जिससे बच्चियों के गले में, हाथ व पैर में नाखूनों से खरोंच दिया था ।
घायल बच्चियाँ- पूर्वी दाहिया कक्षा 8 वी क्लास में कन्या शाला स्कूल में  पढ़ रही हैं । उसी स्कूल में  मुस्कान  कोरी और प्रार्थना कोरी भी पढ़ती हैं । पूर्वी दाहिया के गले, हाथ, पैर में  नाखून के खरोंचने निशान अधिक पाये गये हैं । मारपीट के दौरान पूर्वी दाहिया की साथी खुशी ठाकुर व शिवानी दाहिया ने मारपीट करने से महिला को बचाया । इस घटित हुई घटना को उपस्थित शिक्षक आर पी पटेल व चंदभान नेमहिला को रोका और मना किया फिर भी महिला ने उन्हें पीटा और मारा जिसको लेकर पीड़ित परिवार की बच्चियों का सिविल अस्पताल सिहोरा में मुलायाजा कराया गया ।
पर बिना जाच पड़ताल के एनसीआर धारा 155 की कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को घर भेज दिया गया ।

Related Articles

Back to top button