ज्योतिष

13 मार्च 2023 को मंगल सुबह 5:35 पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
••• जय श्री हरि •••✦
♦️ मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं.
♦️ कुंभ राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का यह गोचर शुभ साबित होगा.

📚 शास्त्र के अनुसार कुंडली में मौजूद हर ग्रह कुछ-कुछ समय अंतराल के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों की इस राशि परिवर्तन से देश दुनिया में इसका असर देखने को मिलता है. इसी क्रम में मंगल ग्रह 13 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को विशेष स्थान दिया जाता है. मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है. इनको ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह मानते हैं, मंगल ग्रह के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ मिलने वाला है. इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं। आचार्य श्री गोपी राम
👉🏻 सोमवार 13 मार्च 2023 को मंगल सुबह 05:35 पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में वो 10 मई तक रहेंगे. इसके बाद मंगल कर्क राशि में चले जाएंगे. मंगल के मिथुन राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है।
🐑 मेष राशि : मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं. गोचर के समय ये मेष राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. मेष राशि में मंगल का तीसरे भाव में आना इन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होगा. मंगल के प्रभाव से मेष राशि वालों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह गोचर शुभ फलदाई होने वाला है. आपको पिता और गुरु का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : मंगल ग्रह का ये गोचर मिथुन राशि वालों के लग्न भाव में होगा, इस गोचर से मिथुन राशि वालों को शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे. मिथुन राशि वालों को बीमारियों से निजात मिलेगी. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. माता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है. मंगल ग्रह के इस गोचर के प्रभाव से प्रॉपर्टी की खरीद में बड़ा लाभ हो सकता है. यदि कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं. तो ये सबसे अनुकूल समय है. पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस लाभदायक होगा. जीवन साथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
🦁 सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर आर्थिक मामलों में विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है. यदि आपने कोई पुराना निवेश किया हुआ है. तो उसमें बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरी पेशा लोगों को वेतन वृद्धि मिल सकती है. परिवार के साथ किसी आउटिंग का प्लान बन सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सबसे उपयुक्त समय है. यदि किन्ही कानूनी मामलों में अटके हुए हैं तो उसमें आपकी जीत निश्चित है।
👰🏻‍♀ कन्‍या राशि : मंगल ग्रह के इस गोचर से कन्या राशि वालों को शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. कन्या राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी. प्रमोशन के आसार हैं. बॉस के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी. आपके कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. व्यापारी वर्ग को उनकी मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार का विस्तार हो सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
🐊 मकर राशि : मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं, इसलिए मकर राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर काफी अनुकूल होने जा रहा है. यदि किसी मनचाही जॉब का सपना देख रहे हैं. तो वह जरूर पूरा होगा. इस वक्त आप के खर्चों में वृद्धि हो सकती है. काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है. पिता की सेहत का ध्यान रखें और अपने क्रोध पर काबू रखें।
⚱️ कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का ये गोचर शुभ साबित होगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे. प्रेमी प्रेमिका के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं. इस दौरान आप सामाजिक होने का प्रयास करते रहे।

Related Articles

Back to top button