कलेक्टर पहुंचे, पाटन जनपद की समीक्षा बैठक में, बैठक में दिए जरुरी दिशा निर्देश
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। सोमवार को पाटन जनपद में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ सलोनी सिडाना के साथ ही पाटन एसडीएम मो शाहिद खान, तहशीलदर प्रमोद चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सुरभि जैन, जनपद सीईओ अखिल सहाय श्रीवास्तव, पाटन निकाय सीएमओ नीलम गोवर्धन चौहान, कटंगी सीएमओ, मझौली सीएमओ, एवं 83 ग्राम पंचायतों के सचिव शामिल हुए बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आगामी 25 मार्च तक लाडली बहना योजना के फार्म कंप्लीट करने के निर्देश दिए। 5 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया था इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये बहनों के बैक खाते में यह राशि जमा कराई जाएगी लाडली बहना योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना है। बैठक में रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।



