मध्य प्रदेश
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को अवकाश घोषित जाने ज्ञापन सौपा
गैरतगंज । वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित तथा सरकारी कार्यालयों में रानी अवंती बाई की तस्वीर लगाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
लोधी क्रांति सेना की रायसेन जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि लोधी के आवाहन पर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर लोधी महासभा के जिला महामंत्री तरवर सिंह लोधी, सरपंच राहुल लोधी, सरपंच मनोज लोधी, सरपंच ब्रज कुमार लोधी, महेंद्र लोधी, अशोक लोधी, सुखदेव लोधी, अनिल लोधी, मल्लू लोधी, अभिषेक लोधी, धनराज लोधी, लाखन लोधी, रोहित लोधी एवं समाज के वरिष्ठ एवं युवा साथी उपस्थित रहे।



