आश्रम में झाड़ फूक के बहाने महिला के बलात्कार करने वाले दुराचारी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाबा की अनुयायी भक्त ने की थी बलात्कार की रिपोर्ट
रायसेन । थाना सुल्तानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30 दिसंबर 2021 को प्रकरण की फरियादिया ने थाना आकर आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा, निवासी इमलिया के विरूध्द बलात्कार करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाना सुल्तानपुर में अपराध क्रमांक 310/2021 धारा 343, 376(2) (n), 506 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की फरियादिया अनुसूचित जाति की होने से प्रकरण में धारा 3(1) (W-ii ), 3 ( 2 ) (va) SC/ST Act का इजाफा किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहबाल के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी अमित मेश्राम के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजीत सराठे के साथ पुलिस टीम गठित कर आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा, निवासी इमलिया की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने अनुसंधान यह पाया गया कि सुजीत राय उर्फ बाबा, निवासी ग्राम इमलिया थाना सुल्तानपुर का अपने आश्रम में झाड़ फूक हेतु आने वाली महिला अनुयायी का शारीरिक शोषण करता था । सुजीत राय उर्फ बाबा घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000 रू. इनाम की घोषणा की गई थी। उक्त आरोपी सुजीत राय घटना दिनांक से लगातार फरार था जो अपना हुलिया बदलते हुये ग्वारीघाट जबलपुर, ताप्ती नदी के किनारे भैंसादेही बेतूल में अलग अलग स्थान पर फरारी काट रहा था। जिसकी पता तलाश हेतु मुखबिर लगाये जाकर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास कर रही थी। दिनांक 20 मार्च 2023 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सुजीत राय के हुलिये का व्यक्ति गाँव में देखा गया है, जो पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एसडीओपी बाड़ी अमित मेश्राम, थाना प्रभारी सुल्तानपुर दल बल के साथ ग्राम इमलिया पहुँच कर पृथक पृथक टीम गठित कर आरोपी के घर की घेराबंदी कर आरोपी के हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुजीत राय उर्फ बाबा पिता सुरेन्द्र राय उम्र 34 साल निवासी ग्राम इमलिया अपने घर ग्राम इमलिया का होना बताया एवं जुर्म करना स्वीकार किया जिसे पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं।
प्रकरण का आरोपी बाबा सुजीत राय की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक रंजीत सराठे, आरक्षक प्रताप सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक राहुल चौरसे, आरक्षक देवेन्द्र जादोन, आरक्षक अजय यादव, की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।



