बेमौसम बारिश के कारण कटंगी एवं ग्राम पोंडी के आसपास ओले गिरने से किसान की फसल हुई बर्बाद
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मंगलवार को कटंगी एवं ग्राम पौड़ी के आसपास कई खेतों में जाकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने खेतों में ओले एवं बारिश से खराब हुई फसलों को देखा एवं किसानों से बात की एवं पाटन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और 24 घंटे बाद भी बर्फ कई खेतों में है जिसमें कटंगी तहसील कार्यालय में पहुंचकर बर्फ सोंप कर मांग की अधिकारी से जल्द से जल्द खेतों में जाएं और सर्वे करें।
ललित सोनी ने बताया कि 80% फसल खराब हो चुकी है सरकार ₹25000 एकड़ मुआवजा राशि किसानों को दें एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर विक्रम सिंह, राजेश तिवारी, दुर्गेश पटेल, मनीष पटेल, सत्यम नेमा, सुरेंद्र शुक्ला, मकसूद खान, दिनेश पटेल, कमल सिंह ठाकुर, हनुमत सिंह, मुनव्वर खान, प्रमोद जैन एवं अन्य कार्यकर्ता खेतों में किसानों के साथ उपस्थित रहे। एवं प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।



