मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी की धार में चलती अम्मा का हुआ वीडियो वायरल, महिला की पूजा को श्रद्धालुओं का जमाबड़ा, भीड़ के बीच पुलिस ने दी सुरक्षा

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नर्मदा नदी के तिलवाराघाट पर नदी की धार पर एक वृद्ध महिला के चलने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वृद्ध महिला नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पानी के ऊपर चलकर पार करते हुए दिख रही है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मां नर्मदा के भक्त और श्रद्वालु महिला की पूजा और भक्ति में जुट गई है। आलम यह है महिला के तिलवारा घाट पर मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी वृद्द महिला से न सिर्फ आशीर्वाद लिया बल्कि उसे घर तक पुलिस वाहन से पहुंचाया। महिला की पहचान नर्मदापुरम के पिपरिया क्षेत्र से 10 महीने पहले गुम हुई ज्योति रघुवंशी के रूप में हुई है। तभी से परिजन महिला को खोज रहे हैं।
नर्मदा नदी के तिलवारा घाट को पानी के ऊपर चलकर पार करने को श्रद्वालु और भक्त एक चमत्कार मान रहे हैं। इतना ही नहीं महिला को मां नर्मदा का रूप मानकर पूजा भी कर रहे हैं। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद तिलवारा घाट पर महिला के दर्शन करने के लिए श्रदालुओं और भक्तों की भीड़ लग गई है। इस दौरान महिला को सुरक्षा मुहैया कराने तैनात की गई महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी वृद्दा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
वायरल वीडियो में नर्मदा नदी को पार करती दिख रही बुजुर्ग महिला को, भक्त और श्रद्वालु मां नर्मदा का स्वरूप मान रहे हैं। इसके चलते नर्मदा नदी के किनारे – किनारे चल रही महिला के दर्शन करने भक्तों की न सिर्फ भीड़ लग रही है। बल्कि शहरी क्षेत्र में पुलिस रास्ता भी क्लीयर करा रही है।
तिलवारा घाट पर वृद्ध महिला के दर्शन करने पहुंची श्रद्धालु साधना पटेल ने बताया कि बहुत सुना था कि कोई बुजुर्ग महिला है, जिनमें बहुत शक्ति है। लोगों के दुख दूर कर रही है। इस तरह की चर्चाओं को सुनकर महिला के दर्शन करने नर्मदा नदी के तिलवारा घाट गई थी। यहां देखा कि जो बोल नहीं पाता था , वह बोलने लगा। माता जिस पर हाथ रख देती हैं, वह ठीक हो जाता है। महिला के दर्शन करके बहुत सुकून मिला।
जबलपुर के विजय नगर सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि तिलवारा घाट पर नदी पार करते हुए जिस वृद्ध महिला का वीडियो वायरल हुआ है ? वह नर्मदापुरम की रहने वाली है। उसकी पहचान ज्योति रघुवंशी के रूप में हुई है। महिला 9 मई 2022 को पिपरिया से गुम हुई थी। तभी से परिजन महिला को खोज रहे थे। पुलिस महिला को अपने साथ लेकर उनके घर छोड़ने जा रहीं है।

Related Articles

Back to top button