मध्य प्रदेश

विद्यालय से 32 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुये आचार्य चन्द्रभूषण पुरी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील की महावीर बाल कल्याण समिति द्वारा आचार्य चन्द्रभूषण पुरी की 32 वर्ष सेवा पश्चात् सेवानिवृति पर स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई ।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन जानवानी, सचिव अनुपम सराफ, कोषाध्यक्ष ड्रॉ आनन्द मोहन जैन के साथ सदस्य राजेश दाहिया, विनय जैन, दिलीप सोनी, प्रशांत विश्वास के द्वारा आचार्य चंद्रभूषण का तिलक व पुष्प माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की । आचार्य चंद्रभूषण पुरी सहज एवं सरल स्वभाव के कारण पूरे विद्यालय में सम्मानीय रहें । इनके आचरण व स्वभाव को लेकर विद्यालय प्राचार्य विनोद गर्ग ने सभी के समक्ष प्रस्तुत किये । वही इस विदाई कार्यक्रम के दौरान सभी आचार्य बंधुओं का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम का मच संचालन स्वर्ण लता पाठक व आचार्य उमेश विश्क्रर्मा के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर अर्चना राय, स्म्रति खरे, आचार्य रामजी पटेल, देवेन्द्र परोहा, नंद कुमार मिश्रा के साथ विद्यालय स्टाप उपस्थित रहा ।

Related Articles

Back to top button