शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा जगह-जगह बेची जा रही अवैध शराब
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा कहा जाता है कि शराब दुकान के बगल में अहाते बंद कर दिये गए लेकिन अभी भी शराब माफिया सक्रिय हुए नगर मझौली में जगह-जगह अवैध शराब बिक्री की जा रही और ठेकेदार के गुर्गों द्वारा चौराहों एवं अंडा की दुकानों में अवैध रूप से शराब रखकर बेची जा रही है प्रशासन का किसी प्रकार का ध्यान नहीं है पोला तिराहा मैं भी शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा अवैध शराब बेची जा रही ओर मनमानी कीमत पर बिक रही शराब, शराब दुकानों से रेट लिस्ट नदारद
देशी / अंग्रेजी शराब दुकान
मझोली ब्लाक के अंतर्गत कुल 4 शराब दुकान संचालित हो रही है जिसमें से 2 शराब दुकान कटाव अमोदा एवं शराब दुकान संचालित हो रही है। इन सभी शराब दुकान में ग्राहकों से खुले आम लूट चल रही है। इन चारो शराब दुकानों से रेट लिस्ट गायब है जबकि आबकारी विभाग के नियम अनुसार शराब दुकान में रेट लिस्ट चस्पा होनी चाहिए। इस सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने बताया की शराब दुकान से चाहे प्लेन लो, मसाला या कोई भी अंग्रेजी शराब खरीदना हो शराब दुकानदार अपने मन माने रेट से ग्राहकों को शराब बेच रहे है। इस सम्बन्ध में रवि चौधरी, नीरज पटेल, राकेश दुबे, राजू सिंह, राघवेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि लोगो ने बताया की मझोली नगर की शराब दुकानों में रेट लिस्ट न होने से शराब दुकानदार रोज नए नए रेट पर ग्राहकों को देशी व अंग्रेजी शराब बेच रहे है। जब दुकानदार से शराब का बिल मांगा जाता है तो दुकानदार ग्राहक को बिल नही देता है। वही आहते बंद होने की वजह से शराब दुकान के इर्द गिर्द शराबियो का डेरा जमा रहता है। शराब दुकान के पास ही खुली जगहों पर मदिरा प्रेमियों को शराब पीते देखा जा सकता है।



