राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सिलवानी । बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सी जी गोस्वामी को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतने वाले पहलवान अप्रेल से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। भाजपा सांसद व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के गम्भीर आरोप है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षप के बाद बृज भूषण सर के ऊपर पॉक्सो जैसी अति गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किये गए हैं। लेकिन उसके बावजूद आरोपी बृजभूषण शरण को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके अलावा बृजभूषण शरण पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में अनेको मामले पहले से दर्ज है। महामहिम राष्ट्रपति जी आप संविधानिक तौर पर भारत के शीर्ष पद को सुशोभित करती हैं और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी आपकी है। इसलिए हम आप से अपील करते हैं कि इस अति गम्भीर मामले में महिला पहलवानों के साथ न्याय किया जाए और यौन शेषण के आरोपी बृजभूषण शरण को गिरफ्तार किया जाए जिस में आम लोगों का विश्वास कानून पर बना रहें।
इस अवसर पर मनमोहन सिंह रघुवंशी, महेन्द्र सिंह रघुवंशी, शिवकुमार आदि किसान उपस्थित थे।



