मध्य प्रदेश

चलती कार में भीषण आग, कार में 8 लोग सवार थे, कूदकर बचाई जान

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । बुधवार की रात्रि में भोपाल से बरेली जा रही एक चलती टवेरा कार में एनएच 45 सुल्तानपुर के डाम डोंगरी के पास अचानक आग लग गई। यह तो गनीमत रही कि कार में धुआं निकलते देखकर उसमें बैठे लोगों ने कार रुकवाकर तत्काल उतर गए। लोगों के नीचे उतरते ही कार में भयंकर आग लग गई। बताया जाता है कि कार में 8 लोग सवार थे। आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। कार में आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर ट्रैफिक भी एक तरफ रुका रहा।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कार में सवार लोग भोपाल से बरेली की तरफ जा रहे थे। वही सुल्तानपुर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया जब तक आग पर काबू पाते कार में रखा सारा सामान और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई वहीं इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button