मध्य प्रदेश

गौरझामर को नगर पंचायत बनाने की मांग ठंडे बस्ते में

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
ग़ौरझामर । गौरझामर को नगर पंचायत का दर्जा देने हेतु शासन- प्रशासन की दुरंगी एवं पक्षपात पूर्ण नीति के कारण पिछले 4 दशकों से यह मांग ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है जबकि गौरझामर सागर जिले का सबसे बड़ा कस्बा तथा सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है कई बार गौरझामर को नगर पालिका अथवा नगर पंचायत बनाने की आवाज उठाई गई लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित होने के बावजूद यह ग्राम विकास की मुख्यधारा से अभी तक कटा हुआ है 20000 से ऊपर की आबादी वाले इस नगर की घोर उपेक्षा के कारण लोगों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। शासन शीघ्र गौरझामर को नगर पंचायत का दर्जा दे जिससे यहां का विकास तेजी से हो सके।

Related Articles

Back to top button