धार्मिक

धूमधाम से निकली कलश यात्रा, होगी शिव परिवार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा

सिलवानी। गुरूवार को लालघाटी माता मंदिर से श्री शिव परिवार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पूर्व कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई जो माता मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम रम्पुरा खुर्द पहंुची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलायें सिर परर कलश लिये मंगल गान करती चल रही थी वही युवा डीजे, ढोल की धुन पर थिरकते और जयकारे लगाते चल रहे थे।
नगर के समीपस्थ ग्राम रम्पुरा खुर्द में श्री शिव परिवार हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 18 मई गुरुवार से प्रारंभ होकर 24 मई 2023 बुधवार तक किया जा रहा है। कलश यात्रा में कथावाचक रसिक प्रवक्ता पं. नरेश शास्त्री के रथ पर सवार थे वही मुख्य यजमान श्री मद्भागवत महापुराण को सिर पर लेकर चल रहे थे। यात्रा का मार्ग पर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापन किया गया।
ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम रम्पुरा खुर्द में श्रीशिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन नगर खेड़ापति पं. भूपेन्द्र शास्त्री सिलवानी वालों के आचार्यत्व में किया जा रहा है। श्री मद्भागवत महापुराण कथामृत के रसिक प्रवक्ता पं. नरेश शास्त्री के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोप. 3 बजे सायं 6 बजे तक की जायेगी।
यज्ञ के प्रथम दिवस श्री गणेश पुजन नाग पूजन माय कलश यात्रा, मण्डप प्रवेश श्रीमद भागवत कथा महात्म्य किया गया। द्वितीय दिवस 19 मई शुक्रवार को पंचांग पूजन, पीठादि रचना एवं आवाहन पूजन, मूर्ति संस्कार प्रारंभ, 20 मई शनिवार को नित्य पूजन, अग्निस्थापन मूर्ति जलाधिवास, 21 मई रविवार को नित्य पूजन, हवन, मूर्ति पुष्पादिवास एवं फलादिवास, 22 मई सोमवार को नित्य पूजन, हवन, औषधिवास धूपादिवास एवं घृतादिवास, 22 मई मंगलवार को नित्य पूजन, हवन, मिष्ठानदिवास, अन्नादिवास, अभिषेक, नगर भ्रमण शय्यादिवास महान्यास, 24 मई बुधवार को नित्य पूजन, हवन, प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा, कथा विसर्जन एवं संत विदाई के साथ सम्पन्न होगा।
आयोजक समिति ने सभी से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button