मध्य प्रदेश

विकास शर्मा फिर बने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर के युवा तुर्क नेता विकास शर्मा को एक बार फिर से युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी दी गई है। इनकी नियुक्ति युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं उड्डयन मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, रायसेन जिला कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझा की सहमति से की गई है। इनके मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान, संदीप मालवीय, रूपेश तन्तवार, प्रभात चावला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वकील दौलत सेन, राजू माहेश्वरी, अभिषेक सेन, रिंकू सेन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, गुड्डा बघेल, राहुल मालवीय गोंदी, इकबाल अहमद, प्रवक्ता जावेद अहमद खान, वकील रेहान खान, गुड्डू राइन, बाबर अली एडवोकेट, प्रभात चावला, प्रियंका सेन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति ठाकुर, अबरार नाना, जमशेद सिद्दीकी, भुवनेश्वर शशि दुबे, वकील विजय राम लोहट, दीपू लोहट, रवि यादव, अरबाज खान आदि ने खुशियां जाहिर कर विकास शर्मा को बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button