युवा कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला युवा कांग्रेस एवं शहर युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के संयुक्त तत्वाधान में कचौरा स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को पिछले 18 वर्ष में बेरोजगार बनाकर रख दिया है जिससे प्रदेश का युवा भटक गया है गुमराह हो गया है किंतु उन्हें युवाओ की नहीं सरकार बनाने की पड़ी है। युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने धर्म की आड़ में भ्रष्टाचार चरम पर है महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी! पहली आंधी बारिश नहीं झेल पा रही है सप्त ऋषि की प्रतिमाएं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सीपी मिततल ने कहा कि युवा ही इस प्रदेश की फिजा बदल सकता है उसके लिये युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा। जिलाध्यक्ष मंजीत यादव, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष दुबे ने कहा कि वह वन बूथ फाइव युथ को लेकर तैयारी कर रहे है वह युवा पोलिंग बूथ पर दृढ़ता के साथ खड़े रहेगें। कार्यक्रम के अतिथि विधायक अजय टंडन, जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, गौरव पटेल, पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने सभी युवाओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 जून को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन पर भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मजीत यादव नेतृत्व कार्यक्रम किया गया। बड़ी संख्या युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष मौजूद रहे। युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष भगवत सिंह लोधी, दीपक जैन, राघवेन्द्र सिंह, लछमन रैकवार, बृजेन्द्र, अनमोल सिरोलिया हटा विधानसभा अध्यक्ष, पथरिया विधानसभा अध्यक्ष शुभम चौधरी, पथरिया ब्लाक अध्यक्ष माधव पटेल, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौकसे, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मोती यादव, तेजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत, अध्यक्ष नितेश धनगर, जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश सोनी, राहुल पुरोहित, अनिल कुशवाहा, गोविंद यादव, मिलन यादव, लक्ष्मण रैकवार, गौरव गर्ग, अनमोल कश्यप, मुकेश ठाकुर, नोनेलाल यादव, मनीष बुधौलिया, मिलन यादव, आशीष शर्मा, जितेंद्र अहिरबाल, राजोल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



