मध्य प्रदेशराजनीति

आदिवासियों बाहुल्य क्षेत्र में आज भी मूलभूत सुविधाओं के सड़क से महरुम क्षेत्र

दिग्विजय सिंह व जीतू पटवारी के दौरे से विकास की खुली हकीकत
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष हैं जहाँ सत्तासीन सरकार सरकारी आयोजन कर प्रदेश की जनता को सीधे सीधे चुनाव प्रभावित करने के लिए गरीबों के खातें में राशि डालकर उन गरीबों से जयजय कार करवा रही हैं । लेकिन जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से महरुम हैं ।
सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों का दर्द झलका ।
शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के गाँव केसली करतौली जो भोजपुर विधानसभा के अंतिम कौने व बाड़ी से जंगल के रास्ते से जाने में महज 13 किलोमीटर दूर पर जंगल में बसे आदिवासियों के गाँव लगे हैं उनके लिए मूलभूत सुविधाओं तो छोड़ दीजिए सड़क पर नसीब नहीं हुई ।
चौपाल चर्चा में आदिवासियों ने खुलकर कहाँ कि इस सरकार में बगैर पैसों के कोई काम नहीं होता । बहीं जीतू पटवारी ने कहा कि काँग्रेस को आदिवासी दलित की पार्टी बोला जाता हैं और हम हमेशा आदिवासी और दलित के साथ खड़े होने के बावजूद भी आपके निर्णायक वोट हमें नहीं मिल पाते आज देश प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों में मँहगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी जनता , जनता बदलाव चाहती आप भी हमें मौका दीजिए हम आपके विश्वास पर खरे उतरेंगे।
इस दौरे में दिग्विजय सिंह के साथ जीतू पटवारी और रायसेन जिले में समन्वय समिति के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह पटेल के साथ ही सिलबानी विधानसभा के आदिवासी नेता नीलमणि शाह के साथ ही आधा दर्जन क्षेत्रीय नेताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button