मध्य प्रदेश

3 माह से माध्यन भोजन वाले समूहों को जारी नहीं हो रही राशि

कर्ज लेकर स्कूलों में खाना बना रही महिलाएं, महिला समूहों में खासी नाराजगी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से म.प्र. सरकार द्वारा स्कूलों में खाना बनाने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई थी जिसका बाखूभी निर्वाहन उनके द्वारा किया जा रहा है लेकिन अचरज की बात यह है कि विगत 3 माह फरवरी, मार्च, अप्रैल माह की राशि सरकार द्वारा सामूहों को जारी नहीं की जा रही है।
वहीं फिर से स्कूल खुल गये है लेकिन समूहों द्वारा किराना व्यापारी, सब्जी व्यापारी सहित अन्य व्यापारियों के यहां से उधार समान लेकर काम चलाया था कि जैसे ही शासन द्वारा राशि दी जायेगी उनके द्वारा उक्त राशि चुकता कर दी जावेगी लेकिन शासन द्वारा तीन माह की राशि आवंटित नहीं करने के कारण सामूहों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बद्त्तर हो रही है और कोई भी व्यापारी सामग्री देने को तैयार नहीं हो रहा है। सामूहों से जुड़ी महिलाओं ने बताया जहां एक ओर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बेहना योजना की शुरूआत की गई है वहीं दूसरी ओर हम लोगों को इस तरह से परेशान किया जा रहा है और स्कूलों में खाना बनाकर हम लोग कर्जदार हो गये है।
जेवर गिरवी रखने की नौबत
तीन माह की राशि जारी न होने से स्थिति यह हो गई है कि कई समूह की कई महिलाएं जेवर गिरवी रखकर व्यापारियों का पैसा दिया कि आज नहीं तो कल सरकार द्वारा उक्त राशि दी जायेगी लेकिन विगत तीन माह से राशि नहीं देने के कारण आर्थिक स्थिति बद से बद़्त्तर हो रही है जिस कारण से जिन महिलाओं से जेवर गिरवी रखकर पैसे लिये थे उनकी उक्त सामग्री डूबने की कगार पर है इसके बाद भी सामूहों की राशि जारी नहीं की जा रही है। वहीं नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है लेकिन शासन द्वारा राशि नहीं दिये जाने के कारण कई सामूहों ने काम करने से इंकार कर दिया है जिससे अधिकारी भी पशोपेश में है। लिहाजा यदि जल्द ही तीन माह का भुगतान नहीं किया जाता है समूह की महिलाओं के द्वारा खाना बनाने का कार्य बंद किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button