राष्ट्रीय राजमार्ग 44 गौरझामर से चितौरा तक प्राण घातक गड्ढों में तब्दील, घटिया सड़क निर्माण की पोल खुली
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का एक हिस्सा गौरझामर से चितौरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही के कारण घटिया निर्माण के चलते गड्ढों में तब्दील हो गया है हाल की बारिश ने सड़क के घटिया निर्माण की पोल खोल कर रख दी है सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क यह पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा अभी तक नही गड्ढे भरे गए और न ही सड़क की मरम्मत की गई परिणाम स्वरूप चालकों को अपने वाहनों को गड्ढों से बचाते हुए सर्पाकार दौड़ाना पड रहा है इससे आये दिन वह दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं गड्ढों के कारण अब तक अनेको सडक दुर्घटनाएं घट चुकी है वाहन चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का ध्यान इस ओर कई बार आकृष्ट कराया लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया फलत गड्डो के आकार निरन्तर बढते ही जा रहे जोआवागमन के लिए बेहद ख़तरनाक है प्राधिकरण इस ओर शीघ्र ध्यान दें।



