मध्य प्रदेश

पेयजल की समस्या से परेशान, ठेकेदार की कार्यप्रणाली से चोटिल हो रहे वाहन चालक

रिपोर्टर । प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी में पेयजल की समस्या से नगरवासी परेशान है। बारिश के मौसम में सीसी रोड खोदकर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है । जहां सीसी रोड खोदे गए है वहां से वाहन निकलने में बहुत परेशानी हो रही है । बजरिया चौक से लेकर बाजार मोहल्ला तक सीसी रोड खोदकर पाइप लाइन डाली गई है । इस मार्ग पर बाइक भी स्लिप हो रही है बाइक सवार रोजाना गिर कर चोटिल हो रहे हैं। पाइप लाइन डालकर सीसी रोड को पूरा नहीं जा रहा है । यदि पाइप लाइन डाल कर सीसी रोड को पूर देते तो बाइक सवारों को दिक्कत नहीं होती । ठेकेदार लगातार एक स्थान पर काम नहीं करा रहा, आधा अधूरा छोड़कर दूसरी जगह खुदाई शुरू कर दी जाती है। ठेकेदार विवेक तोमर ने पूरा काम सत्येंद्र तोमर के हैंड ओवर कर दिया है। सत्येंद्र तोमर 8 दिन देवरी में रहकर काम करवाते हैं और 15 दिन के लिए अपने घर चले जाते हैं। संजय नगर में भी पाइप लाइन डाली गई है लेकिन पाइप लाइन तो डाल दी वहां से मोटरसाइकिल निकलने में बहुत दिक्कत जा रही है और दो नल कनेक्शन लोहा पीटा समाज के रह गए हैं वह भी कनेक्शन नहीं हुए हैं जब लोहा पीटा समाज के लोगो ने सत्येंद्र तोमर से कहां की हमारे दो कनेक्शन रह गए हैं अभी तक नहीं हुए जिस पर सत्येंद्र तोमर ने उनसे कहा कि जहां पाइप है वहां गड्ढा खोद लो हम दो कर्मचारियों को पहुंचा कर कनेक्शन करवा देंगे, लोहा पीटा समाज ने वहां गड्ढा भी खो दिया है लेकिन वहां ना ही वहां सत्येंद्र तोमर पहुंचे और ना ही कर्मचारियों को कनेक्शन करने के लिए पहुंचाया । गड्ढा खोदने का काम ठेकेदार के कर्मचारी का है। लेकिन लोहा पीटा समाज के लोग कह रहे हैं हमारी तो अटकी है इसलिए हमने गड्ढा खोद लिया है लेकिन अभी तक ठेकेदार का कोई कर्मचारी भी कनेक्शन करने के लिए नहीं पहुंचा । लोहा पीटा समाज ने सत्येंद्र तोमर से कहां अभी हमारा कलेक्शन नहीं हुआ सत्येंद्र कुमार का भाई कृष्णा तोमर गुंडागर्दी बताने लगा। ऐसे ठेकेदारों पर बहुत जल्दी कार्रवाई होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button