मध्य प्रदेश

खेत में काम कर रहे युवक के ऊपर हाईटेशन तार टूटकर गिरा, करेंट की चपेट में आने से मौत

गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रमीण क्षेत्र थाना गोसलपुर के ग्राम कैल्वास की घटना ।
पनागर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक युवक श्रीकांत पिता बैजूलाल च्रकवर्ती उम्र 22 वर्षीय निवासी ग्राम कैल्वास थाना गोसलपुर का रहना वाला हैं बुधवार को सुबह खेत में कार्य करने के लिये गये थे । अचानक से हाई टेशन लाईन का तार टूट कर इसके ऊपर आ गिरा । इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्य घटना के बाद तत्कालीन पनागर शासकीय अस्पताल ले गये । डॉक्टर ने युवक को चैक किया तो युवक की मौत अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो गई थी । घटना की जानकारी थाना क्षेत्र को मिलने पर मृतक शरीर का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जिसका मर्ग कायम कर डायरी की रिपोर्ट गोसलपुर भेजी जायेगीं । और उसके बाद ही घटना किन कारणों से हुई है जाँच पड़ताल करने के बाद ही पता चल पायेगा । फिलहाल परिवार के सदस्यों को पोस्टमार्टम कराकर मृतक शरीर को सौप दिया गया है ।

Related Articles

Back to top button