धार्मिक

भव्य कावड़ यात्रा सोमवार को बोरास से, भोलेनाथ का करेगे जल अभिषेक

सिलवानी। नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण सोमवार के अवसर पर कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा रविवार 23 जुलाई 2023 रात्रि में वाहनों द्वारा श्रद्धालु भक्तगण मां नर्मदा तट बोरास घाट पहुंचेगे। और रात्रि विश्राम करेगे।
कावड़ यात्रा 24 जुलाई 2023 को भक्तगण मां नर्मदा जी से ब्रह्म मुहूर्त बोरास नर्मदा जी के पावन तट से स्नान कर पूजा अर्चना के पश्चात प्रातः 5 बजे से कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। जो कि उदयपुरा, बिजनहाई , चन्दनपीपरिया, धनगंवा, पठापोड़ी, चिचौली, बेगवा, नगर के बजरंग चौराहा, गांधी चबूतरा, पुराना बस स्टैंड, शिवाजी नगर से होते हुए श्री जानकी रमणधाम काठिया मंदिर पर भोलेनाथ शिवजी का नर्मदा जल अभिषेक एवं प्रसाद वितरण किया जायेग।
काबड़ यात्रा के संयोजक प्रियांश सिंह राजपूत एवं नवयुवक समिति ने सभी शिव भक्तों से कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button