क्राइम

एक शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किए गए आभूषण सहित 55 हजार का मशरूका बरामद

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा ।  पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में द्वारा गुन्डे बदमाशों, संपत्ति संबंधी मामलों के अपराधियों की धरपकड एवं अपराधियो पर नियत्रंण हेतु जिले मे अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाला एक आरोपी थाना सांईखेडा पुलिस की गिरफ्त में :-  दिनांक 8 अगस्त 2023 को प्रार्थी सीताराम पिता रामदयाल किरार उम्र 50 साल, निवासी निवावर, थाना साईंखेड़ा द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि वह दिनांक 1 अगस्त 2023 को अपने रिश्तेदाँरो के साथ ज़िला छत्तरपुर गया था, घर में पत्नी व बच्चा अकेला था। दिनांक 6 अगस्त 2023 को घर वापस पहुचने पर उसकी पत्नी ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त 2023 की रात्रि में कोई अज्ञात चोर घर के पीछे के कमरे से खपरेल निकालकर कमरे के अंदर घुसकर कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे सोने चाँदी के ज़ेवरात एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान के झूमके, एक जोड़ी चाँदी के पायल, पाँच चाँदी के कंगन, एक चाँदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति क़ीमत क़रीबन 55000/- रू चोरी कर ले गया है। पत्नी के बताने पर प्रार्थी अज्ञात चोर व चुराई गई ज़ेवरात का पता करते रहा पता न चलने पर दिनांक 8 अगस्त 2023 को थाना साईंखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 292/2023 धारा 457, 380 भा.द.वि, का क़ायम कर विवेचना में लिया गया था।
रिपोर्ट प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में  रिपोर्ट प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी गाडरवारा सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साईंखेड़ा उपनिरीक्षक अक्रजय धूर्वे, सउनि विक्रम परमार, सउनि जितेंद्र राजपूत, आरक्षक राजेंद्र धाकड, आरक्षक रोहित एवं आरक्षक अमन सिकरवार की टीम का गठन कर चोर के तलाश हेतु निर्देशित किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की गयी जिस पर संदेही सूरज पिता प्रेमशंकर पुरी, उम्र 33 साल, निवासी निवावर  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके परिणाम स्वरूप उसने अपराध स्वीकार किया जिसके बताए अनुसार मेमोरेंडोम लेख किया गया जिसने कुल चोरी गया ज़ेवरात कुल मसरुका 55000 रूपये बरामद किया गया तथा आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button