मध्य प्रदेश

असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, व्यापारियो ने प्रतिष्ठान बंद कर थाने का घेराव कर दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । सोमवार की बीती रात में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा खगेन्द्र नामदेव बम्होरी के मकान पर रात 4 बजे झगड़ने पहुंचे का मामला सामने आया। गुस्साए लोगो ने थाने का किया घेराव
सुबह लोगो को घटना की जानकारी मिलते ही अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर घटना का विरोध किया। बड़ी संख्या में व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की ।
पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को पुनः को खोला गया।
फरियादी खगेंद्र नामदेव ने बताया गया की रात 4 बजे प्रदीप रैकवार, सोनू कुशवाह एवम अन्य लोगो द्वारा मेरे घर पर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की, मेरी ओर मेरे परिवार के लोगो को जान का खतरा है।
लीलाधर आदिवासी ने बताया कि में मेरे साथी बीती रात में लोडिंग वाहन से बाजार जा रहा था कल्लू रैकवार और उसके साथियों ने गाड़ी रोक कर मारपीट की थी गंदी गंदी गालियां दे रहे थे।
इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिन लोगो ने उत्पात मचाया है, गाली गलोच की सभी लोगो पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button