मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान में बीईओ ने किया ध्वाजारोहण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बडे़ हर्षोल्लास और उमंग के साथ ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल पकरिया उमरियापान में मनाया गया l स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बीईओ एस एस मरावी द्वारा ध्वाजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी । प्रिंसिपल सिसिलिया रोजमैरी राइली के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पाचात विधालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान से ओतप्रोत देशभक्ति गीत, भाषण एवं रंगारंग प्रस्तुति दी । अभिवावक द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए प्रत्सोहन राशि दी गई । साथ ही बच्चों को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया l प्रिंसिपल सिसिलिया रोजमैरी राइली ने बीईओ एस एस मरावी जी को गिफ्ट देकर सम्मान किया । कार्यक्रम में विधालय की प्राचार्य सिसिलिया रोजमैरी राइली, एडमिन सर एम जे हाकिप, शशि भोसले, प्रदीप हल्दकार, आकाश मसीह, राम बिहारी सोनी, एकता बाजपेयी, शिवानी त्रिपाठी, शुभम गौतम, अमृता पाठक, आस्था शुक्ला, प्रीति पांडे, प्रीति दुबे, पूजा चौहान, सुभि बाजपेयी एंव अभिवावक आदि विधालय का स्टाफ उपास्थित रहा l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त शुभम गौतम ने किया ।

Related Articles

Back to top button