मध्य प्रदेश

लाडली बहन योजना सम्मेलन में शामिल होने 50 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खानपुर ढाबे पर दिए आवश्यक सामग्री और भोजन के पैकेट
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज से भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री की लाडली बहनों का सम्मेलन एवं रैली आयोजित की गई है जिसमें शामिल होने के लिए शहरी क्षेत्र से 10 और ग्रामीण क्षेत्र से 40 वर्षों को एसडीएम सौरभ मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी को भोजन के पैकेट और आवश्यक सामग्री प्रदान की गई कई बहनें लाडली सेना की ड्रेस में रवाना हुई।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के मुताबिक 27 अगस्त को अपनी सवा करोड़ लाडली बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने। महिला बाल विकास विभाग द्वारा इसके लिए तैयारियां जोर शोर से की। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री की लाडली बहना को पूरी सुविधा और सम्मान के साथ भोपाल तक पहुंचाने के लिए 50 बसों की व्यवस्था की गई। खानपुर ढाबे के निकट सभी बसों को एकत्रित कर वहां भोजन के पैकेट व अन्य सामग्री प्रदान की गई फिर हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एस आर देशमुख नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, महिला बाल विकास अधिकारी रामकुमार सोनी, जनपद सीईओ आशीष जोशी, नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा सहित अन्य शासकीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button