मध्य प्रदेश

हेड मास्टर ने गुपचुप बना लिया पालक शिक्षक संघ का अध्यक्ष, अभिभावकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बीजाडोंगरी में अभिभावकों को सूचित किए बिना हेड मास्टर के द्वारा अपने चहेते को पुनः पालक शिक्षक संघ का अध्यक्ष बनाए जाने का विवाद कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया और अभिभावकों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पालक शिक्षक संघ चुनाव निरस्त करने की मांग कर डाली। दरअसल मामला प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बीजाडोंगरी पालक शिक्षक संघ चुनाव का है जिसमें 46 बच्चे ए ग्रेड में होने के बावजूद अभिभावकों को सूचना दिए बिना हेड मास्टर ने अपने चहेते को पुनः नियम विरुद्ध अध्यक्ष बना दिया जिसको लेकर अभिभावकों में काफी आक्रोश है जिसको लेकर मंगलवार को अभिभावक ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नियम विरुद्ध किए गए पालक शिक्षक चुनाव को निरस्त करने की मांग कर डाली बता दें पालक शिक्षक संघ का चुनाव विद्यालय में अध्यनरत ए ग्रेड के बच्चों के अभिभावकों को सूचना देकर एक समिति का गठन करने के बाद समिति में से सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों के अभिभावकों में से पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष का चुनाव होता लेकिन यहां अभिभावकों को सूचना दिए बिना हेड मास्टर के द्वारा अपने चहेते को पुनः गुपचुप तरीके से पालक शिक्षक संघ का अध्यक्ष बना दिया गया और जब बच्चों के अभिभावकों को पालक शिक्षक संघ चुनाव की जानकारी लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और हेड मास्टर के द्वारा नियम विरुद्ध पालक शिक्षक संघ के चुनाव की शिकायत कलेक्टर से कर डाली है।

Related Articles

Back to top button