क्राइम

कुंए में तैरती मिली महिला की लाश, पुलिस ने लिया विवेचना में

सिलवानी । मंगलवार की सुबह नगर के वार्ड 7 गांधी नगर में घर के आंगन में बने कुंआ में महिला की तैरती हुई लाश मिलने मिलने से लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे नगर वार्ड 7 गांधीनगर पड़ान मोहल्ला धनिया बाई पति मानसिंह कुशवाहा उम्र 65 साल अपने ही घर के आंगन में बने कुंआ में तैरती हुई मिली। परिजनो ने सुबह महिला को आसपास ढूंढा नही मिलने पर कुंआ के पास देखा तो लाश तैरती हुई मिली। मृतिका के पुत्र लखन कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतिका के तीन पुत्र है जो अलग अलग आसपास ही रहते है।
इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि लखन कुशवाहा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button