मध्य प्रदेश

आदिवासी वर्ग के लोगों की खेती पर किए जा रहे जबरन कब्जे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कुम्हारी थाने के ग्राम घुघरी पंचायत बमनी पोस्ट सलैया तहसील पटेरा के अंतर्गत आदिवासी वर्ग के लोगों द्वारा 30-40 वर्षों से कब्जे की जमीनों पर खेती की जा रही थी, किंतु कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीनों पर जबरन खेती की जा रही है. शिकायत करने के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही. वहीं देवीसिंह गौंड ने बताया की गोविंद यादव द्वारा गुंडा गर्दी की जाती है, जिससे जिस कारण से हम खेती भी नहीं कर पाते है और हमारी खेती पर जबरन ट्रैक्टर चलाए जाते है. वहीं समाजसेवी प्रवेंद्र चंद्राकर ने सपूर्ण मामले को पुलिस अधीक्षक दमोह को विषय से अवगत कराया तथा न्याय की मांग की ज्ञापन के समय, बिंदु तटौतिया, जितेंद्र रोहित,महेन्द्र नेता,डालसींग, थानसींग, हुकम सींग, संतोष गौंड, सुरेश गोंड, रूपसिंह इत्यादि लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button