क्राइम

इश्क चढ़ा परवान तो तीन बच्चे की मां अपने बेटे के उम्र के आशिक के साथ फरार


महिला का पति पुलिस से पत्नी को वापस दिलाने की लगा रहा हैं गुहार
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अभी तक लोगों के मुंह से सुना था की इश्क की कोई उम्र नहीं होती वह किसी भी उम्र में और किसी से भी हो जाता किंतु आज यह वाक्या देखने भी मिल गया जब एक अधेड़ उम्र तीन बच्चो की मां आपने बेटे की उम्र के आशिक के साथ दो बच्चो को ले कर फरार हो गई। पूरा मामला रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील अंतर्गत आने वाले थाना सुल्तानगंज का हैं।
सुल्तानगंज निवासी जीवन आदिवासी ने थाना जाकर रिपोर्ट लिख बाई हैं की मेरी पत्नी दो माह से घर से बिना बताए हुए एक बेटा और एक बेटी के साथ कही चली गई हैं जिनको में दो माह से सभी जगह तलाश करता रहा। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फिर मुझे जानकारी मिली हैं एक सुल्तानगंज निवासी युवक के साथ भोपाल में रह रही हैं।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं और पुलिस महिला और बच्चो की तलाश करने में जुटी हैं।
वही पीड़ित का कहना हैं मुझे मेरी पत्नी ने आधी उम्र में धोखा दे दिया है। वह तो भागी और आपने साथ में मेरे दो बच्चे ले गई और घर में रखा सारा अनाज बेच गई। अब खाने के भी लाले पड़ गए। इतना सब कुछ होने के बाबजूद भी पीड़ित पत्नी के लिए दरिया दिली दिखा रहा हैं। अगर मेरी पत्नी घर वापस लौट कर आएगी तो सम्मान के साथ रखेगे। वही पीड़ित पुलिस से पत्नी को तलाश कर वापस दिलाने की गुहार लगा रहा हैं।
‌ फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button