क्राइम

40 लीटर हाथ भट्टी मंदिरा 1000 किलोग्राम महुआ बरामद 5 प्रकरण दर्ज किए

आबकारी विभाग की अवैध मदिरा कार्रवाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी दमोह रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार 15 सितंबर 2023 को आबकारी वृत दमोह ‘ब ‘प्रभारी अनुरोध सेन द्वारा मरुताल ग्राम क्षेत्र में एवं किसन तलैया क्षेत्र में कुचबंदियो के घरों की विधिवत तलाशी लेने पर अवैध मदिरा संग्रहण एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में 5 प्रकरण दर्ज कर 40 लीटर हाँथ भट्टी मदिरा एवं 1000 किलो ग्राम महुआ लहन को बरामद कर मौके पर नष्ट किया। मौका कार्यवाही कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) (च) के अंतर्गत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडेय, हरिसिंह घुरैया, गौरव हजारी, दीपक पटेल, भूपति सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button