मध्य प्रदेशराजनीति

बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ “जन आक्रोश यात्रा” सफल बनाने कांग्रेस की तैयारी

बड़वारा विजयराघवगढ़ कटनी बहोरीबंद में होंगे कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, बिजली के बढे बिलों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी महामंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला के मार्गदर्शन में दिनांक 25 एवं 26 सितंबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री अजय सिंह राहुल भैया एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री विधायक तरुण भनोट कटनी आ रहे हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने बताया कटनी जिले में जनता के जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है प्रत्येक कार्यक्रम के जिम्मेवारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है ।
जिला प्रभारी रमेश चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खंमपरिया, विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रियदर्शन गौर, पूर्व जिला अध्यक्ष पार्षद मिथिलेश जैन, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, सुभाष जैन, राकेश जैन, पदमा शुक्ला, प्रदेश प्रतिनिधि मनु दीक्षित, नीरज सिंह बघेल, जिला संगठन मंत्री ध्रुव प्रताप सिंह बघेल, अरुण कन्नौजिया मामा प्रदेश प्रतिनिधि रौनक खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, माधुरी जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष शुभम मिश्रा, रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष गण गया प्रसाद विश्वकर्मा बड़वारा, रविंद्र सिंह छोटू विजयराघवगढ़, कमल पांडे, ईश्वर बहरानी, आनंद पटेल, राजकुमार शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, राजा जगबानी, महेंद्र जैन, जार्ज डेविड, राजकिशोर यादव, दानिश अहमद, आफताब अहमद, इश्तियाक अहमद, रमेश सोनी, कमलेश चौधरी, कपिल रजक, अजय खटीक आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button